गुरुवार, 5 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

वक्फ कानून के खिलाफ हुंकार:Struggle for the constitution will continue.

2 मई 2025
जमशेदपुर।साकची के आम बगान मैदान में गुरुवार को आयोजित’तहफ्फुज-ए-अवकाफ कॉन्फ्रेंस’ में देशभर के नेताओं ने नए वक्फ कानून को संविधान विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक यह कानून वापस नहीं होगा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।
कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य फौजिया तहसीन खान, उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और बिहार के काराकाट से सांसद राजा राम सिंह कुशवाहा ने नए वक्फ कानून की जमकर आलोचना की। फौजिया तहसीन ने कहा कि वक्फ बाय यूजर और लिमिटेशन एक्ट जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों को हटाकर सरकार ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ की जमीनें बेची जा रही हैं और सरकार इनकी सुरक्षा के बजाय उन्हें खत्म करने में जुटी है।

राजा राम सिंह कुशवाहा ने इसे किसानों के पुराने कानूनों जैसा बताया और कहा कि जब किसान कानून वापस हो सकता है, तो यह कानून भी वापस होगा। उनकी पार्टी ने 3 मई को इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की है। मोहिबुल्लाह नदवी ने इसे अब तक का सबसे खराब कानून बताते हुए कहा कि यह मुसलमानों को हाशिए पर ले जाने की साजिश है।
पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने आगाह किया कि यह सिर्फ वक्फ की नहीं, सभी की लड़ाई है, क्योंकि सरकार की नजर अब जमीनों पर है। कार्यक्रम में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान, कासिम रसूल इलियास और सरवर चिश्ती भी मौजूद रहे। सभा संयोजक रियाज शरीफ ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि अल्पसंख्यकों के हक की है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *