Top 5 This Week

Related Posts

Bihar News: पटना में यूथ कांग्रेस का मेगा जॉब फेयर, 3000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

Bihar News: बिहार में बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) बड़ा कदम उठाने जा रही है। पटना में 15 से 25 जुलाई 2025 तक एक विशाल रोजगार मेला आयोजित होगा। इस मेले में टाटा, विप्रो जैसी बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी और 3000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले यह मेला युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है।

जानें क्या हैं रोजगार मेले का मकसद?

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। केंद्र और बिहार सरकार इस मुद्दे पर चुप हैं। इसलिए यूथ कांग्रेस ने जयपुर और दिल्ली के बाद अब पटना में जॉब फेयर लगाने का फैसला किया। यह मेला राहुल गांधी के विजन को पूरा करने का हिस्सा है। दिल्ली में हुए मेले में 10,000 से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 3391 को नौकरी मिली। पटना में भी ऐसा ही लक्ष्य है।

बड़ी कंपनियां देंगी नौकरी

इस मेले में टाटा, विप्रो, फ्लिपकार्ट, और एक्सिस बैंक जैसी 100 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां मौके पर ही इंटरव्यू करेंगी और नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देंगी। 12वीं पास से लेकर डिग्री और डिप्लोमा वालों तक, सभी युवा इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं। मेले में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं होंगी। इससे बिहार के बेरोजगार युवाओं को अपने राज्य में ही नौकरी का मौका मिलेगा।

Bihar News: बिहार में बेरोजगारी पर सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले यह जॉब फेयर सियासी चर्चा का विषय बन गया है। यूथ कांग्रेस का कहना है कि नीतीश सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार बेरोजगारी पर कोई ध्यान नहीं दे रही। यह मेला बिहार के युवाओं को नौकरी देने के साथ-साथ सरकार पर दबाव भी बनाएगा। लोग इस मेले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस ने युवाओं से अपील की है कि वे मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने लिए बेहतर भविष्य बनाएं।

 

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...
Sanjna Gupta
Sanjna Guptahttp://newsmediakiran.com
Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

1 COMMENT

  1. […] पटना और अन्य शहरों में बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो सकता है। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो सकती है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी है, लेकिन वज्रपात का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने को कहा है। किसानों को भी खेतों में न जाने की सलाह दी गई है। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles