Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Weather Update Today: बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बादल छाये रहने के आसार

Bihar Weather Update Today: बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने गयाजी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत 24 अन्य जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Bihar Weather Update Today: भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, गया जी, पूर्णिया समेत पांच जिलों में आज मूसलाधार बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बिहार के 24 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन उसके बाद मॉनसून और तेज होगा।

आपके जीवन पर क्या हो पड़ असर?

पटना और अन्य शहरों में बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो सकता है। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो सकती है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी है, लेकिन वज्रपात का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने को कहा है। किसानों को भी खेतों में न जाने की सलाह दी गई है।

लोगों से सावधानी की अपील

मौसम विभाग ने बिहार के लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। बारिश और वज्रपात के दौरान घरों में रहें और बिजली के उपकरणों का कम इस्तेमाल करें। गयाजी और पूर्णिया जैसे जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए नदी किनारे न जाएं।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles