मंगलवार, 3 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान होंगे संजू सैमसन? CSK अधिकारी ने दिए संकेत…

2 जुलाई 2025
IPL 2026

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की योजना बना रही है और उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है।

CSK अधिकारी ने किया संजू सैमसन को लेकर बड़ा खुलासा

एक न्यूज़ पोर्टल को दिए इंटरव्यू में चेन्नई सुपर किंग्स के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम संजू सैमसन को हमारी टीम का हिस्सा बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। वह एक बेहतरीन भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं जो ओपनिंग से लेकर कप्तानी तक की भूमिका निभा सकते हैं। अभी तक ट्रेड को लेकर कोई ठोस बातचीत नहीं हुई है, लेकिन हमारा इरादा साफ है।”

IPL 2025 में नहीं चला बल्ला, फिर भी बनी हुई है मांग

IPL 2025 में संजू सैमसन का प्रदर्शन औसत रहा। उन्होंने 9 मैचों में 285 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। उनका स्ट्राइक रेट 139.05 रहा और बेस्ट स्कोर 66 रन था। राजस्थान रॉयल्स भी इस सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।

संजू सैमसन का IPL अनुभव और रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 177

  • कुल रन: 4704

  • स्ट्राइक रेट: 139.05

  • शतक: 3

  • कप्तानी: राजस्थान को IPL 2022 फाइनल में पहुंचाया

संजू न केवल बेहतरीन बल्लेबाज हैं, बल्कि टीम लीडर के रूप में भी खुद को साबित कर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी के दौरान उन्होंने कई अहम मौकों पर नेतृत्व क्षमता दिखाई।

CSK को चाहिए नया नेतृत्व

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम लगातार हारती रही और अंत में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को बागडोर संभालनी पड़ी। हालांकि, धोनी भी इस बार टीम को जीत की राह पर नहीं ला सके।

ऐसे में CSK अब एक मजबूत और दीर्घकालिक विकल्प की तलाश में है। संजू सैमसन उनके लिए परफेक्ट फिट साबित हो सकते हैं क्योंकि वे विकेटकीपर, ओपनर और कप्तान – तीनों भूमिकाओं में सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के अटकलों पर कांग्रेस का विराम…सिद्धारमैया ही बने रहेंगे मुख्यमंत्री: सुरजेवाला

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *