बुधवार, 4 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की स्टारकास्ट हुई रिवील, यश बनेंगे रावण और अमिताभ बच्चन…

5 जुलाई 2025
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की स्टारकास्ट हुई रिवील, यश बनेंगे रावण और अमिताभ बच्चन...

प्रभु श्रीराम की गाथा पर आधारित निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट, मेगा स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। 3 जुलाई को फिल्म का अनाउंसमेंट टीज़र जारी किया गया, जिसमें रणबीर कपूर को भगवान राम और यश को रावण के किरदार में दिखाए जाने की घोषणा की गयी। कुछ ही सेकंड के इस टीज़र ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पूरी स्टारकास्ट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इसकी झलक जरूर सामने आ चुकी है।

दो भागों में रिलीज़ होगी फिल्म

इस फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज़ होगा। इतने लंबे इंतज़ार के बावजूद दर्शकों की उत्सुकता हर दिन बढ़ती जा रही है।

‘रामायण’ की संभावित स्टारकास्ट (रिपोर्ट्स के अनुसार)

किरदारकलाकार
भगवान रामरणबीर कपूर
रावणयश
माता सीतासई पल्लवी
हनुमानसनी देओल
लक्ष्मणरवि दुबे
राजा दशरथअरुण गोविल
रानी कौशल्याइंदिरा कृष्णन
रानी कैकयीलारा दत्ता
राजा जनकअनिल कपूर
जटायुअमिताभ बच्चन
भरतआदिनाथ कोठारे
मंथराशीबा चड्ढा
कुंभकरणबॉबी देओल
विभीषणविजय सेतुपति
मेघनाथविक्रांत मैसी
शूर्पणखारकुल प्रीत सिंह
मंदोदरीकाजल अग्रवाल
भगवान शिवमोहित रैना
इंद्रदेवकुणाल कपूर
विद्युतजीवाविवेक ओबेरॉय
रणबीर कपूर के लुक ने जीता दिल

फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में धनुष साधते हुए पेड़ पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह झलक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं, यश का रावण अवतार भी दर्शकों को रोमांचित कर रहा है। दोनों के आमने-सामने आने का दृश्य फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट हो सकता है।

क्या कहती हैं उम्मीदें?

इतनी विशाल स्टारकास्ट, भव्य सेट्स और VFX के दम पर ‘रामायण’ को बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। फैंस ने अभी से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: JEE Main 2025: जानिए नए परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और इस बार हुए बड़े बदलाव, तैयारी से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी जानकारी

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *