बुधवार, 4 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का पहला लुक रिलीज, जबरदस्त स्टारकास्ट और टीज़र ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

9 जुलाई 2025
धुरंधर

निर्देशक आदित्य धर की अगली बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर जब इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया, तो सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर एक्शन ड्रामा है, जिसका टीज़र हाल ही में रिलीज हुआ और फैंस अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

फिल्म के मेकर्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रणवीर के साथ रोमांस करेंगी 18 वर्षीय सारा अर्जुन

फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट फीमेल लीड में दिखाई देंगी सारा अर्जुन, जो दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। सारा अर्जुन की उम्र महज 18 साल है और रणवीर सिंह से उम्र में करीब 20 साल छोटी होने के बावजूद, उनके साथ स्क्रीन पर केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

सारा इससे पहले ‘सांड की आंख’, ‘एक थी डायन’ और कुछ तमिल-तेलुगू फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि ये नई जोड़ी दर्शकों को एक फ्रेश फील देगी।

विलेन के रूप में अक्षय खन्ना, संजय दत्त और माधवन

फिल्म की कास्टिंग इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।

  • अक्षय खन्ना फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। टीज़र में उन्हें पठानी सूट और गंभीर लुक में दिखाया गया है, जिससे उनके किरदार की गंभीरता और आतंक से जुड़ी पृष्ठभूमि का संकेत मिलता है।

  • संजय दत्त फिल्म में अपने रफ एंड टफ अंदाज़ में नज़र आएंगे। उनका लुक दमदार और एक्शन प्रधान दिख रहा है।

  • आर. माधवन इस फिल्म में एक इंटेलिजेंस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। वह पहले भी ऐसे गंभीर और गहरे किरदारों में दर्शकों की सराहना पा चुके हैं।

  • अर्जुन रामपाल का लुक सबसे रहस्यमय है। उन्हें सुनहरे दांतों और गहरे चश्मे में देखा गया है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि उनका किरदार कोई खास और ट्विस्ट से भरा हुआ हो सकता है।

फिल्म से जुड़ी उम्मीदें

‘धुरंधर’ को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह बॉलीवुड के एक्शन-जासूसी फिल्मों के ट्रेंड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। फिल्म में जहां एक तरफ तेज रफ्तार कहानी होगी, वहीं दूसरी ओर गहरी राजनीतिक और खुफिया परतें भी देखने को मिलेंगी।

रणवीर सिंह, जो लंबे समय से किसी बड़े कमर्शियल एक्शन प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने थे, अब इस फिल्म के जरिए धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Bollywood News: कंगना रनौत को नहीं भा रही राजनीति, बोलीं मैंने स्वार्थी जीवन जिया, अब जनता की समस्याएं सुनकर परेशान

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *