चीन ने दक्षिण-पूर्वी तिब्बत के निंगची क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र (यारलुंग त्संगपो) नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध का निर्माण शुरू कर दिया है। इस परियोजना को दिसंबर में आधिकारिक मंजूरी मिली थी और अब इसका शिलान्यास चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग की उपस्थिति में हुआ, जिससे इसकी रणनीतिक और राजनीतिक अहमियत स्पष्ट हो जाती है।
स्थानीय जरूरतें और राष्ट्रीय लक्ष्य
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस मेगाडैम से उत्पन्न होने वाली बिजली न केवल तिब्बत क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करेगी, बल्कि अन्य प्रांतों को भी आपूर्ति दी जाएगी। चीन इसे अपने कार्बन न्यूट्रल लक्ष्य और तिब्बत क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहा है।

