शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

OBC महासम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा हमला: बोले – मोदी सरकार ने पिछड़ों से छीना हक, ‘सबका साथ’ अब ‘सबका विनाश’ में बदल गया

25 जुलाई 2025
OBC महासम्मेलन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को आयोजित OBC महासम्मेलन में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला बोला। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार सामाजिक न्याय की दिशा में गंभीर नहीं है और पिछड़े वर्गों को उनका हक देने से पीछे हट रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर ‘सिर्फ प्रचार करने’ और ‘सच से भागने’ का आरोप भी लगाया।

“राहुल गांधी हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे”

अपने भाषण में खड़गे ने राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वे भले ही ऊंची जाति से आते हों, लेकिन उन्होंने हमेशा पिछड़े, दलित और आदिवासी समुदाय के पक्ष में आवाज उठाई है। खड़गे ने सवाल उठाया, “जब एक सवर्ण आपके लिए लड़ रहा है, तो क्या आप उसके साथ खड़े नहीं होंगे?”

“मोदी ने खुद को पिछड़ा घोषित किया, लेकिन फैसले उनके खिलाफ”

खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद खुद को ओबीसी श्रेणी में शामिल कराया, लेकिन उनकी सरकार ने कभी पिछड़े वर्गों को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं दिया। उन्होंने कहा कि “पीएम मोदी सिर्फ नाम के पिछड़े हैं, उनके फैसले और नीतियां समाज के इस वर्ग को और कमजोर करने वाली हैं।”

आरक्षण और शिक्षा में भेदभाव के आरोप

खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उच्च शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से ओबीसी वर्ग के छात्र और युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार का बड़ा कदम: अब कृषि श्रमिकों को मिलेगा 252 रुपये प्रतिदिन का न्यूनतम वेतन

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *