रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

एशिया कप 2025: बीसीसीआई का बड़ा फैसला, ये खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ यूएई नहीं जाएंगे

31 अगस्त 2025
एशिया कप 2025: बीसीसीआई का बड़ा फैसला, ये खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ यूएई नहीं जाएंगे

डेस्क: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है, लेकिन उससे पहले ही बीसीसीआई ने एक अहम कदम उठाया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजर्व में रखे गए पांच खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ यूएई नहीं जाएंगे। अब सिर्फ 15 सदस्यीय फाइनल स्क्वाड ही दुबई के लिए रवाना होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने प्राथमिकता के आधार पर यह निर्णय लिया है कि टीम के साथ सीमित संख्या में ही लोग यात्रा करेंगे। रिजर्व खिलाड़ियों को तभी यूएई भेजा जाएगा जब किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ेगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह कदम टीम मैनेजमेंट को सरल और फोकस्ड माहौल देने के लिए उठाया गया है।

अगर कोई खिलाड़ी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो मेडिकल स्टाफ उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। यह रिपोर्ट एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की टेक्निकल कमेटी को भेजी जाएगी। कमेटी की मंजूरी के बाद ही रिजर्व खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल किया जाएगा।

स्क्वाड

मुख्य टीम (15 सदस्यीय):
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव।

रिजर्व खिलाड़ी:
प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल।

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी की पहल, राष्ट्रपति जेलेंस्की की फोन पर बातचीत

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *