रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने दो दिन में पार किया 15 करोड़ का आंकड़ा

6 सितंबर 2025
Baaghi 4

डेस्क: “Baaghi 4” ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन शुरुआती कलेक्शन उम्मीद जगाने वाले रहे। रिलीज के पहले दो दिनों में ही यह मूवी 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और इसी के साथ कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, “बागी 4” ने पहले दिन भारत में लगभग 12 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 17 करोड़ रुपये से आगे निकल गया। हालांकि यह कमाई पिछली “बागी” फ्रैंचाइजी की तुलना में थोड़ी कम है, फिर भी टाइगर श्रॉफ की स्टार पावर ने फिल्म को मजबूत शुरुआत दिलाई।

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार (रिलीज का दूसरा दिन) को फिल्म ने 3.64 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म का कुल भारत कलेक्शन 15.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं और अंतिम आंकड़े रात तक बदल सकते हैं।

“बागी 4” का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म का असली टेस्ट आने वाले दिनों में होगा जब वर्किंग वीक शुरू होगा। अब देखना होगा कि क्या “बागी 4” अपनी कमाई की रफ्तार को बनाए रखते हुए 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: अभिनेता आशीष वारंग का निधन

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *