Top 5 This Week

Related Posts

रियलिटी शो में पवन सिंह का खुलासा, शादी और अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

डेस्क: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपनी फिल्मों और गानों से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन निजी जिंदगी को लेकर भी वे कई बार विवादों में घिरे रहे हैं। खासकर उनकी को-स्टार और सिंगर अक्षरा सिंह के साथ विवाद लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। हाल ही में एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे अशनीर ग्रोवर होस्टेड रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह ने पहली बार अपने रिश्तों और शादी पर खुलकर बात की।

शो में किया बड़ा खुलासा

शो के एक एपिसोड में पवन सिंह एक्टर अर्जुन बिजलानी से बातचीत कर रहे थे। अर्जुन ने जब पूछा कि “क्या तुम्हारा कभी शादी का मन नहीं हुआ?” तो पवन ने जवाब दिया—”शादी तो हुई थी, लेकिन तीन महीने में ही मेरी दुनिया उजड़ गई। वो इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। मैंने एक देवी खो दी।”

इसके बाद पवन ने बिना नाम लिए अपने अफेयर और ब्रेकअप का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में जब आप किसी के साथ लंबे समय तक काम करते हैं, तो करीबियां बढ़ जाती हैं। लेकिन परिवार वालों को यह पसंद नहीं आया और फिर उनकी शादी कहीं और कर दी गई, जो भी सफल नहीं रही। इस समय उनका तलाक का केस चल रहा है।

अक्षरा सिंह से जुड़ा विवाद

पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता कई सालों तक चला। बाद में दोनों का ब्रेकअप हुआ और 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली। लेकिन यह रिश्ता भी सफल नहीं रहा। वहीं, अक्षरा सिंह ने भी पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें मारपीट और दुर्व्यवहार शामिल थे।

पवन सिंह आज भी भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों में गिने जाते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं। हालांकि, निजी जीवन के विवाद और रिश्तों की खटास के चलते वे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, डिंपल यादव भी थीं विमान में सवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles