गुरुवार, 5 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

अहमदाबाद बनेगा भारत की खेल राजधानी: अमित शाह

15 सितंबर 2025
अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद को भारत की आने वाली ‘खेल राजधानी’ करार दिया। वीर सावरकर खेल परिसर के उद्घाटन के मौके पर शाह ने कहा कि यहां बने आधुनिक खेल ढांचे और सुविधाओं के कारण अहमदाबाद न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश का खेल हब बनेगा।

अमित शाह ने कहा कि मोटेरा स्थित दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, उसके पास तैयार हो रहा सरदार पटेल खेल परिसर, और अब उद्घाटित वीर सावरकर खेल परिसर, मिलकर अहमदाबाद को खेलों का केंद्र बना देंगे। उन्होंने बताया कि यहां 2029 में विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल और 2030 में संभावित राष्ट्रमंडल खेल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी जन्मदिन पर मध्यप्रदेश को देंगे बड़ा तोहफा, किसानों और महिलाओं को मिलेगी सौगात

2036 ओलंपिक की तैयारी

शाह ने घोषणा की कि केंद्र सरकार 2036 में ओलंपिक खेल अहमदाबाद में आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने वीर सावरकर परिसर को देश का सबसे बड़ा और आधुनिक खेल परिसर बताया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को हर क्षेत्र में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य रखा है और खेल इसका अहम हिस्सा है।

शाह ने केंद्र की नई खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग व सुविधाएं देना है। उन्होंने बताया कि 2014-15 में खेल बजट 1,643 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 5,300 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले आठ वर्षों में भारत ने 15 ओलंपिक पदक जीते, जबकि 1948 से 2012 तक केवल 20 पदक ही मिले थे। इसी तरह पैरालंपिक में भारत के पदक 8 से बढ़कर 52 और मूक-बधिर ओलंपिक में 2 से बढ़कर 22 हो गए हैं।

अमित शाह ने कहा कि खेलों के माध्यम से भारत को न केवल सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नेतृत्व स्थापित किया जा सकता है।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *