शनिवार, 7 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

एशिया कप 2025 फाइनल: टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी, तीन बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

28 सितंबर 2025
एशिया कप 2025 फाइनल: टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी, तीन बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

डेस्क: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव

भारतीय टीम इस बड़े मैच में तीन बदलावों के साथ उतरी है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण बाहर हैं। उनकी जगह रिंकू सिंह को मौका दिया गया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की टीम में वापसी हुई है। इसके चलते अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को प्लेइंग XI से बाहर होना पड़ा।

पाकिस्तान टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान उसी संयोजन के साथ मैदान में उतरा है, जिसके साथ उसने सुपर-4 चरण पूरा किया था।

गौरतलब है कि पिछले 41 वर्षों में एशिया कप के 17 संस्करण हुए हैं, लेकिन यह पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने हैं। इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर दर्शकों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है।

अभिषेक और कुलदीप से डरे पाकिस्तानी खिलाड़ी

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्पिनर कुलदीप यादव इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तानी खेमे में इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर चिंता साफ झलक रही है। लगातार यह चर्चा हो रही है कि अभिषेक को कैसे रोका जाए और कुलदीप की घातक गेंदबाजी का सामना कैसे किया जाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: ‘साहब, विधायक जी 5 साल से गायब हैं’, लालू यादव के जनता दरबार में RJD MLA की शिकायत, वीडियो वायरल

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *