https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Bihar news
Trending

Bihar Chunav 2025: PM मोदी वोट के लिए नाच भी लेंगे, राहुल गांधी के बयान पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई एक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके बयान, “पीएम मोदी वोट के लिए स्टेज पर नाच भी लेंगे,” को लेकर आज, गुरुवार 30 अक्टूबर को, मुजफ्फरपुर कोर्ट में एक परिवाद (शिकायत) दायर किया गया है।

क्या था राहुल गांधी का पूरा बयान?

यह पूरा मामला बुधवार, 29 अक्टूबर को, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में आयोजित महागठबंधन की एक चुनावी जनसभा का है। इस रैली को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने एक साथ संबोधित किया था।

अपने भाषण के दौरान, राहुल गांधी ने हाल ही में संपन्न हुए छठ महापर्व को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने दिल्ली में यमुना नदी के पास छठ घाट के लिए अलग से तालाब बनाए जाने को ‘ड्रामा’ करार दिया था।

राहुल गांधी ने कहा उन्हें (पीएम मोदी को) यमुना से कुछ लेना-देना नहीं है, उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए। अगर आप कहोगे कि नरेंद्र मोदी जी, आप ऐसा ड्रामा करो… आप उनको कहो कि देखो भैया हम आपको वोट देंगे, आप स्टेज पे आके नाच लो, वो नाच लेंगे।

हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप

मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर इस परिवाद में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने न केवल प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि छठ पूजा को ‘ड्रामा’ बताकर लोक आस्था के इस महापर्व का अपमान किया है और हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।

अदालत ने इस परिवाद को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इस मामले ने बिहार चुनाव की राजनीतिक गर्मी को और बढ़ा दिया है, जिस पर बीजेपी नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!