Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) का चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और नेताओं के बयानों से सियासत तेज है। RJD से बगावत कर अपनी अलग पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ (JJD) बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और NDA, दोनों पर एक साथ निशाना साधा है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने NDA के ‘संकल्प पत्र 2025’ पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ये तो चुनाव का मौसम है, सब अपना-अपना वादा करेंगे। देखते हैं, आखिर होता क्या है।
खेसारी लाल यादव पर कसा तीखा तंज
हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे RJD के स्टार प्रचारक और छपरा से उम्मीदवार, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के उस बयान के बारे में पूछा, जिसमें खेसारी ने बिहार में ‘दो करोड़ नौकरियां’ देने की बात कही थी, तो तेज प्रताप अपने चिर-परिचित अंदाज में आ गए। उन्होंने हंसते हुए चुटकी ली और कहा, खेसारीलाल कौन सी नौकरी देगा? नाचने वाला नौकरी देगा क्या? तेज प्रताप का यह बयान बिहार की राजनीति में पहले से ही चल रहे ‘नचनिया’ वाली टिप्पणी के विवाद को और हवा दे सकता है।
RJD से बागी होकर लड़ रहे हैं चुनाव
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, RJD से अलग होकर अपनी पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ (JJD) के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने खुद महुआ विधानसभा सीट से नामांकन भरा है और RJD के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उनके इस कदम ने महागठबंधन के लिए कई सीटों पर मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
Sanjana Gupta
Hindi Content Writer | New Media Kiran
Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.


[…] से राज्य के लगभग 1500 से 2000 शहरी पारा शिक्षकों को सीधा लाभ […]
[…] बढ़ाकर 7 नवंबर 2025 (शुक्रवार) कर दी गई है। उम्मीदवार 7 नवंबर की रात 11:59 बजे तक अपना […]
[…] चुनाव प्रचार अंतिम दिन पर योगी आदित्यनाथ दोपहर में दरभंगा पहुंचे। लोहिया चौक […]
[…] 1 नवंबर 2025, शनिवार का दिन है। यह दिन कुछ राशि वालों के लिए […]