Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Election 2025 Results: बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए बहुमत की ओर

Bihar Election 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 46 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई, अब ईवीएम पर फोकस है। एनडीए बहुमत (194 सीटें) की ओर अग्रसर है, जबकि महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन) संघर्ष कर रहा। जन सुराज (प्रशांत किशोर की पार्टी) का प्रभाव सीमित। नीतीश कुमार के आवास पर हलचल तेज, जबकि तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट पर कड़ा मुकाबला। कुल 243 सीटों में से बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जेडीयू पीछे। वीवीपैट मिलान हर क्षेत्र में 5 ईवीएम पर हो रहा। सुरक्षा कड़ी, कोई बड़ा हादसा नहीं।

प्रमुख पार्टियों की स्थिति

  • एनडीए (बीजेपी, जेडीयू, लोजपा, अन्य): बहुमत की ओर मजबूत बढ़त। कुल रुझान में 194 सीटें, जो 2020 की 125 से अधिक। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी (89 सीटें), जेडीयू 79। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “जनता ने परिवारवाद, लठैत और नरसंहार करने वालों को नकार दिया।

  • महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी):43 सीटों तक सीमित। आरजेडी को 32 मिल रही,

  • जन सुराज (प्रशांत किशोर): प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रही है।

पार्टी/गठबंधन रुझान सीटें (अनुमानित)
बीजेपी 89
जेडीयू 79
आरजेडी 32
एनडीए कुल 194
महागठबंधन कुल 43

प्रमुख मुकाबले और रुझान

  • राघोपुर (तेजस्वी यादव vs सतीश कुमार यादव vs चंचल सिंह): तेजस्वी यादव अपने भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार यादव से कड़े मुकाबले के बाद पीछे चल रहे हैं
  • महुआ (संजय कुमार सिंह vs मुकेश रौशन vs तेज प्रताप यादव):महुआ विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुकेश कुमार रौशन दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल से) काफी पीछे चल रहे हैं
  • दानापुर (रामकृपाल यादव vs रीतलाल): बीजेपी मजबूत।
  • मनेर (जितेंद्र यादव vs भाई वीरेंद्र): महागठबंधन आगे।
  • छपरा (छोटी कुमारी vs खेसारी लाल यादव): जेडीयू बढ़त।
  • फुलवारी (श्याम रजक vs गोपाल रविदास): बीजेपी मजबूत।
  • तारापुर (सम्राट चौधरी vs अरुण कुमार): बीजेपी आगे।
  • पटना साहिब (रत्नेश कुशवाहा vs शशांत शेखर): बीजेपी।
  • लखीसराय (विजय कुमार सिन्हा vs अमन राज): बीजेपी।
  • काराकाट (महाबली सिंह vs अरुण सिंह vs ज्योति सिंह): बीजेपी।
  • मोकामा (अनंत सिंह vs सूरजभान सिंह vs पियूष प्रियदर्शी): जन सुराज आगे।
  • लालगंज, नबीनगर, करगहर, गोपालपुर, रघुनाथपुर, नालंदा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, घोसी, कुचायकोट, तरारी, सीवान, अलीनगर, कुम्हरार: एनडीए मजबूत रुझान।

सीएम नीतीश कुमार के आवास पर हलचल

नीतीश कुमार के पटना स्थित आवास पर सुबह से हलचल तेज है। एनडीए समर्थक जश्न मनाने पहुंच रहे। नीतीश ने कार्यकर्ताओं से शुभकामनाएं दीं। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, “एनडीए को 200+ सीटें मिलेंगी।” तेजस्वी के आवास पर भी भीड़, लेकिन आरजेडी को उम्मीद।

एग्जिट पोल्स की तुलना

एग्जिट पोल्स ने एनडीए को 146-162 सीटें दीं, जो रुझान से मेल खा रही। चाणक्य ने महागठबंधन को 100-108 दीं, लेकिन रुझान कम।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

Sanjna Gupta
Sanjna Guptahttp://newsmediakiran.com
Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles