Top 5 This Week

Related Posts

आज का राशिफल 15 नवंबर 2025: शनिवार को मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: आज शनिवार है और मार्गशीर्ष मास चल रहा है। चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा, जो स्थिरता और धन लाभ देगा। सूर्य तुला में रहेगा, जो संतुलन लाएगा। आज का राशिफल 15 नवंबर 2025 बताता है कि मेहनत करने वालों को फल मिलेगा। कुछ राशियों को करियर में उन्नति, तो कुछ को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह। सितारे कहते हैं कि शनिवार को शनि पूजा करें, भाग्य साथ देगा। यह राशिफल आम लोगों के लिए आसान भाषा में है।

मेष राशिफल: सफलता का प्रतिशत ऊंचा

मेष राशि के जातकों का कर्मठता में विश्वास बढ़ा रहेगा। सेवा भाव और लगन से आवश्यक कार्य आगे बढ़ाएंगे। करियर में उचित जगह बनाए रखेंगे। सभी रिश्तों को निभाने में सफल होंगे। अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे। लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे। निवेश पर नियंत्रण रखेंगे। बहकावे में नहीं आएंगे। क्षमाशील बने रहेंगे। बजट के अनुसार चलेंगे। पेशेवर प्रयास फलेंगे। उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी। जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। नौकरी में बेहतर रहेंगे। नियम पालन रखेंगे।

शुभ अंक: 6, 8 और 9

शुभ रंग: गेंहुंआ

आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें। शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं। नियम रखें।

वृषभ राशिफल: आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे

वृषभ राशि
वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों का पेशेवर मित्रों पर भरोसा बढ़ेगा। सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे। समकक्षों में सामंजस्यता बढ़ेगी। व्यावसायिक लाभ एवं तथ्यों पर जोर बनाए रखेंगे। उच्च मनोबल बनाए रखेंगे। विभिन्न कार्यों में तेजी बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी रहेंगे। कला कौशल संवरेगा। बुद्धिमत्ता से जगह बनाएंगे। मन के मामले पक्ष में बनेंगे। सभी प्रभावित होंगे। मित्र वर्ग प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। भावनात्मक मामलों में बेहतर रहेंगे।

शुभ अंक: 6, 8 और 9

शुभ रंग: फिरोजी

आज का उपाय: शनिदेव का स्मरण बढ़ाएं। तिलहन दान करें। नवग्रह पूजा करें। बड़ों की सुनें। कमतर की मदद करें।

मिथुन राशिफल: सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा

मिथुन राशि के जातकों को प्रबंधन व प्रशासन से संबंधित कार्य बनेंगे। घर परिवार के लोगों से करीबी बढ़ाएंगे। सुविधाओं पर जोर रहेगा। निजी संसाधनों पर ध्यान देंगे। सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें। पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे। अपनों की खुशी का ख्याल रखेंगे। जिद जल्दबाजी में न आएं। अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। सलाह सामंजस्य से कार्य करें। भावावेश में निर्णय न लें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। वैचारिक संतुलन बनाए रखें। बड़ों का सानिध्य पाएंगे।

शुभ अंक: 5, 6 और 8

शुभ रंग: आसमानी

आज का उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें। न्यायदेव शनिदेव का ध्यान करें। तेल तिलहन का दान व प्रयोग बढ़ाएं। सामंजस्यता रखें।

कर्क राशिफल: घर में सुख-शांति बढ़ेगी

कर्क राशि के लोगों के घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। पारिवारिक एवं परंपरागत कार्यों में रुचि रखेंगे। सामाजिक गतिविधियों में हस्तक्षेप बढ़ाएंगे। अनुकूलन का लाभ उठाएंगे। संपर्क का दायरा बड़ा होगा। मेलजोल में सहज रहेंगे। संस्कार को बढ़ावा देंगे। कुल कुटुम्ब के विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे। आदर्शों का पालन करेंगे। सभी का सम्मान रखेंगे। वचन निभाएंगे। व्यक्तिगत कार्यों को गति देंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। रिश्ते बेहतर होंगे। संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी।

शुभ अंक: 2, 6 और 8

शुभ रंग: एक्वा ब्लू

आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें। शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं। नवग्रह पूजन करें। व्यवहारिक रहें।

सिंह राशिफल: बेहतर करने की सोच बल पाएगी

सिंह राशि के जातकों को सहज व्यवहार से सबको प्रभावित करना चाहिए। श्रेष्ठ आयोजनों से जुड़ेंगे। अतिथि आगमन बना रहेगा। चहुंओर समर्थन रहेगा। जनकल्याण की भावना रखेंगे। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। स्वजनों से भेंट मुलाकात होगी। अतिथि आगमन बना रहेगा। सबसे बनाकर चलेंगे। सभी को सम्मान देंगे। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। कारोबार में तेजी रखेंगे। यात्रा संभव है।

शुभ अंक: 1 और 5

शुभ रंग: बैंगनी

आज का उपाय: महाबली हनुमानजी के दर्शन करें। सुंदरकांड का पाठ करें। न्यायदेव शनिदेव से संबंधित वस्तुएं दान दें।

कन्या राशिफल: सूझबूझ से आगे बढ़ें

कन्या राशि के लोगों का समय सुधार पर बना रहेगा। लंच के बाद के परिणाम अधिक सकारात्मक रहेंगे। रिश्तों में शुभता का संचार रहेगा। तैयारी और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। खर्च निवेश पर नियंत्रण रखेंगे। दूर की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। सहयोग की भावना रखेंगे। अनुशासन अपनाएंगे। देश विदेश के कार्य बनेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में बजट से चलेंगे। न्यायिक विषयों को अनदेखा न करें। दान धर्म में रुचि बढ़ेगी। पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

शुभ अंक: 5, 6, 7

शुभ रंग: समुद्री

आज का उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें। शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें। प्रयोग बढ़ाएं। विनम्र रहें.

तुला राशिफल: आर्थिक क्षेत्र में उछाल

तुला राशि के जातकों के महत्व के कार्यों में तेजी बनी रहेगी। जरूरी मामलों को लंच तक पूरा करने का प्रयास बनाए रखें। योजनाएं लंबित रखने की स्थिति से बचें। करियर व्यापार में रुटीन बना रहेगा। भेंट वार्ता में सफल होंगे। विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। प्रबंधन प्रशासन के मामले बनेंगे। लापरवाही से बचेंगे। लक्ष्य रखेंगे। करीबियों का सहयोग रहेगा। संबंधों को मजबूती देंगे। पेशेवरता रखेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रतिस्पर्धा बढ़ाएंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा।

शुभ अंक: 5, 6 और 7

शुभ रंग: ओपल व्हाइट

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। स्पर्धा रखें। प्रलोभन में न आएं। स्पष्टता बढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल: बजट बनाकर करेंगे खर्चा

वृश्चिक राशि के लोगों के प्रबंधकीय प्रयासों में तेजी बनी रहेगी। शासन प्रशासन के कार्यों के बेहतर प्रदर्शन रहेगा। विविध परिणाम लाभप्रद बने रहेंगे। आर्थिक लाभ संवार पर रहेगा। कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे। सत्ता से जुड़े विषयों को गति देंगे। भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे। विश्वास मजबूत होगा। पद प्रभाव में वृद्धि होगी। सभी का सहयोग रहेगा। करियर व्यापार को गति मिलेगी। क्षमता के अनुपात में प्रदर्शन करेंगे। बजट से खर्च करेंगे। कला कौशल बढ़ेगा।

शुभ अंक: 5, 6, 7 और 9

शुभ रंग: मरून

आज का उपाय: दुर्गाजी की पूजा उपासना करें। श्रृंगार की वस्तुए चढ़ाएं। दुर्गाशप्तशती का पाठ करें। सहकार बनाए रखें।

धनु राशिफल: भाग्य की राह पर तेजी

धनु राशि के जातकों को भाग्य और बड़ों का आशीर्वाद हर क्षेत्र में बड़े लाभ के संकेत बनाए रखेगा। इच्छित सूचना प्राप्त होगी। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ा रहेगा। व्यक्तिगत प्रयासों को गति देंगे। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चहुंओर श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे। आस्था और विश्वास बढ़ेंगे। विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे। करियर व्यापार अच्छा रहेगा। धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे।

शुभ अंक: 3, 6 और 7

शुभ रंग: लेमन कलर

आज का उपाय: देवी मां की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मिष्ठान्न बांटें। पुण्यकार्य बढ़ाएं। धार्मिक यात्रा पर जाएं।

मकर राशिफल: श्रमशीलता बढ़ाएं

मकर राशि के लोगों को श्रमशीलता बढ़ाए रखनी चाहिए। मेहनत से सफलता की राह खुली रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बनाए रखें। सेवा क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों में बेहतर रहेंगे। विभिन्न मामलों में रुटीन बनाए रहेंगे। कामकाज में प्रभावी रहेंगे। प्रबंधकीय प्रयास तेज होंगे। आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। पेशेवर वार्ताएं बढ़ेंगी। सभी का सहयोग मिलेगा। पैतृक कार्य संवरेंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। सेवा क्षेत्र में बेहतर करेंगे। संकल्प रखेंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। सक्रियता से काम लेंगे। बड़ी सोच रखेंगे।

शुभ अंक: 5, 6, 7 और 8

शुभ रंग: जामुनी

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। लाल चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। व्रत संकल्प रखें। नियम पालन करें। तार्किक रहें।

कुंभ राशिफल: सबको मान-सम्मान दें

कुंभ राशि के जातकों को सबको मान सम्मान देना चाहिए। साझा कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे। पद प्रतिष्ठा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश होगी। उद्योग व्यापार के कार्यों को गति देंगे। साख सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। पेशेवरता पर जोर रखेंगे। साथी उपलब्धि हासिल करेंगे। टीम भावना बढ़ेगी। नेतृत्व करने का भाव रहेगा। सक्रियता बनाए रखेंगे। गंभीर विषयों में रुचि बढ़ाएं। दाम्पत्य सुखमय रहेगा।

शुभ अंक: 5, 6, 7 और 8

शुभ रंग: फिरोजी

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। लाल फूल और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। साझीदारी संवारें। सात्विक रहें।

मीन राशिफल: श्रमशीलता बढ़ाएं

मीन राशि के लोगों को लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना चाहिए। समय प्रबंधन पर जोर बढ़ाएंगे। रुटीन कामकाज बनाए रखने की सोच रहेगी। लंच के बाद सफलता का प्रतिशत सुधार पाएगा। मेहनत व मनोबल बनाए रखें। विरोधियों पर अंकुश बढ़ाएं। नीति नियमों पर अमल बढ़ाएं। कार्य व्यापार में सफलता मिलेगी। सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे। सौदों अनुबंधों को मूर्तरूप देंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। वार्ताओं में सहज रहेंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। भूमि भवन के मामलों में सक्रियता आएगी।

शुभ अंक: 3, 6 और 8

शुभ रंग: लेमन कलर

आज का उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें। शनिदेव का स्मरण रखें। गरीब की सहायता बढ़ाएं। धर्मस्थल पर जाएं। नवग्रह पूजन करें।

आज का राशिफल 15 नवंबर 2025: सामान्य सलाह

आज शनिवार है, शनि पूजा का दिन। सकारात्मक रहें, मेहनत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि समस्या हो, तो ज्योतिषी से सलाह लें। स्वस्थ और खुश रहें।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...
Sanjna Gupta
Sanjna Guptahttp://newsmediakiran.com
Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles