Top 5 This Week

Related Posts

UP के बलिया में साथी को स्टेशन छोड़कर निकला सिपाही लापता, गहरे गड्ढे में मिला शव

Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बांसडीह कोतवाली में तैनात युवा सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 2025 बैच के सिपाही परितोष मिश्रा का शव सोमवार बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता रेलवे क्रासिंग के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिला। शव के पास ही उनकी बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथी सिपाही को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र निवासी परितोष मिश्रा बांसडीह कोतवाली में तैनात थे।  वह अपने साथी सिपाही शिवगोपाल पाल को बाइक से बलिया रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। स्टेशन से लौटने के बाद उन्होंने बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में तैनात दो-तीन पुलिसकर्मियों के साथ छाता गांव के पास भोजन किया।

मोबाइल ड्यूटी की बात कहकर निकले

भोजन करने के बाद परितोष ने साथियों से मोबाइल ड्यूटी पर जाने की बात कही और बाइक लेकर वहां से निकल गए। इसके बाद वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। देर रात तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो साथी पुलिसकर्मियों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रात में ही आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बावजूद रात में उनका कोई सुराग नहीं मिला।

गहरे गड्ढे में मिला शव

सोमवा छाता रेलवे क्रासिंग के पास पानी भरे एक गहरे गड्ढे में परितोष का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। गड्ढे के पास ही उनकी बाइक भी मिली।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे स्थित गड्ढे में चली गई होगी और सिपाही बाइक समेत पानी में गिर गए होंगे। हालांकि पुलिस ने अभी हादसे की पुष्टि नहीं की है।

हादसा या कोई और वजह? जांच जारी

पुलिस मामले की जांच को केवल दुर्घटना तक सीमित नहीं रख रही है। घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। रविवार रात परितोष के साथ भोजन करने वाले पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ कर उस रात की उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक परिस्थितियों को समझने में मदद मिलने की उम्मीद है।

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ओमवीर सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। परितोष के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

मौके पर एएसपी दिनेश शुक्ल, सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र, बांसडीह कोतवाल राकेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों के साथ-साथ अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...
newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles