Kal Ka Mausam 6 November 2026: चक्रवाती तूफान का असर कम होने के बाद भी मौसम अभी सामान्य नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 नवंबर के लिए 13 राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। इनमें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य भी शामिल हैं। कुछ इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। किसानों को फसलों के नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से कर्नाटक तट तक पूर्वी हवाओं में ट्रफ बनी हुई है। 10 नवंबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बिजली और वज्रपात का खतरा भी है।

