अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन तेल टैंकरों में भीषण विस्फोट होने की घटना सामने आई है। ईरान ने दावा किया है कि ये टैंकर निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे थे और सुरक्षा जोखिम पैदा कर रहे थे। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है कि अनाधिकृत समुद्री रास्तों का उपयोग करना जहाजों के लिए बेहद असुरक्षित साबित हो सकता है। ईरान का कहना है कि जो भी जहाज अवैध रास्तों का चुनाव करेंगे, उन्हें इसी तरह के गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar 2026: कुंभ राशि में राहु का 31 दिन का गोचर, तीन राशियों को अचानक धन लाभ के योग


