गुवाहाटी हाई कोर्ट ने नागरिकता के प्रमाण से जुड़े एक मामले में अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड को भारतीय नागरिकता के ठोस प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने माना कि ये दस्तावेज केवल व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी और स्वघोषणा के आधार पर जारी किए जाते हैं और इनमें नागरिकता की स्थिति की कोई औपचारिक जांच नहीं होती है। इस फैसले के बाद अब केवल इन पहचान पत्रों के आधार पर कोई व्यक्ति स्वयं को भारतीय नागरिक सिद्ध नहीं कर पाएगा, विशेषकर उन मामलों में जहां विदेशी न्यायाधिकरण द्वारा नागरिकता पर सवाल उठाए गए हों।
यह भी पढ़ें: फारस की खाड़ी में जहाज पर हमला, छह भारतीय नाविक सुरक्षित


