शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

रांची: चक्रवात अकवान से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश शुरू

चक्रवात अकवान के प्रभाव से रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है और मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी दी है।

मुख्य बातें

  • किन जिलों में रहेगा असर
  • किसानों की बढ़ी चिंता
  • प्रशासन की तैयारी और निर्देश
13 मिनट पहले
झारखंड में चक्रवात अकवान का असर

रांची, 20 नवंबर (NMK संवाददाता)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का असर झारखंड में दिखने लगा है जिसके तहत राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बारिश शुरू हो गई है। मौसम में आए बदलाव के बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है।

किन जिलों में रहेगा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में मौसम का प्रभाव अधिक रह सकता है। इनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो और धनबाद शामिल हैं। इन इलाकों में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है। आगामी 21 नवंबर को उत्तर पूर्वी झारखंड के जिलों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं और 23 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

किसानों की बढ़ी चिंता

ये भी पढ़ें: बोकारो: रांची से बोकारो का सफर होगा आसान, फोरलेन का काम पूरा

बेमौसम इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि राज्य में अब तक करीब 25 प्रतिशत धान की कटाई हुई है जबकि लगभग 75 प्रतिशत फसल अभी खेतों में खड़ी है। तेज हवा और भारी बारिश से खड़ी फसल के साथ खेतों में काटकर रखे गए धान को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कृषि मंत्री ने किसानों से पकी हुई फसल की जल्द कटाई कर उसे सुरक्षित और सूखे स्थान पर रखने की अपील की है।

प्रशासन की तैयारी और निर्देश

संभावित स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज कर दी है और आपदा प्रबंधन मंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक कर सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। जलभराव, कच्चे मकानों को नुकसान, पेड़ गिरने और ग्रामीण सड़कों के बाधित होने जैसी स्थितियों से निपटने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे नहीं रहने की अपील की है।

रांची की सभी ताज़ा खबरें: रांची न्यूज़

स्रोत: Dainik Hawk

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *