रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: नक्सलवाद पर प्रहार, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

5 सितंबर 2025
छत्तीसगढ़: नक्सलवाद पर प्रहार, मुठभेड़ में नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: नक्सलवाद से निजाद पाने के लिए सुरक्षाबल लगातार लड़ाई लड़ रहे है, इसी के तहत शुक्रवार सुबह नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा से लगे अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस ने पुष्टि की है कि एनकाउंटर में अब तक एक नक्सली मारा गया है, जबकि संख्या बढ़ने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नारायणपुर और दंतेवाड़ा से जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। उन्हें सूचना मिली थी कि नक्सलियों की एक बड़ी टीम अबूझमाड़ क्षेत्र में जुटी है और किसी बड़ी मीटिंग की तैयारी कर रही है। जवानों का काफिला देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुबह करीब 9 बजे से दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से अब तक एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है और एनकाउंटर में मारे गए या घायल नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने भी संयुक्त ऑपरेशन और मुठभेड़ की पुष्टि की है।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान को लेकर जहां रायपुर में छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के सुरक्षा अधिकारियों के बीच रणनीतिक बैठक चल रही थी, वहीं दंतेवाड़ा के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों पर एक्शन जारी रखा। बस्तर संभाग के नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने हाल ही में कई नक्सलियों को ढेर किया है।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “लगता है हमने भारत को खो दिया”

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *