Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में 26 जनवरी तक संविधान बचाओ जनअभियान चलाएगा ऐक्टू

रांची: ऐक्टू से सम्बद्ध झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज डोरंडा स्थित यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुई। रांची बोकारो रामगढ़ दुमका गुमला समेत कई जिलों के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में ऐक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों और संविधान को कमजोर कर रही है। वन नेशन वन इलेक्शन उसी दिशा में उठाया गया कदम है। संविधान निर्माता बाबा साहब के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा की गई टिप्पणी संविधान के प्रति संघ परिवार की दोहरी मानसिकता को उजागर करती है। ऐक्टू 26 जनवरी तक संविधान बचाओ जन अभियान संचालित करेगी।

निर्माण मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर केवट ने कहा कि श्रमिक अधिकारों को पुनः बहाल करो के नारे के साथ ऐक्टू का राष्ट्रीय सम्मलेन 24 से 26 फ़रवरी तक दिल्ली में आयोजित होगा। उदघाटन सत्र तालकटोरा स्टेडियम में होगा जिसमें सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि के साथ साथ विदेशी मित्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होगें। निर्माण मजदूर यूनियन मजदूरों को बड़ी संख्या में सदस्यता भर्ती कर केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नितियों के खिलाफ आंदोलन करेगी। बैठक की अध्यक्षता सुभाष मंडल, ने किया

बैठक में निर्माण मजदूर यूनियन के नेता अमल घोष, किशोर खंडित, भीम साहू, एनामुल हक, हुमायूं साहू ,रमेश कुमार रवि, मुजाहिदुल, नसीम अख्तर, एतवारी देवी, मंजू सिंह, खालिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...
newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles