https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crime

Absconding for a year in the rape case: फरार भाजपा नेता जगजीत सिंह सोनू गिरफ्तार

  • दुष्कर्म के एक साल पुराने मामले में फरार भाजपा नेता जगजीत सिंह सोनू गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर किया था शोषण
जमशेदपुर।सीतारामडेरा निवासी और भाजपा के पूर्व नेता जगजीत सिंह उर्फ सोनू को शनिवार को गोलमुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक वर्ष से फरार चल रहे सोनू पर एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म और अश्लील तस्वीर वायरल करने का आरोप लगाया था। गिरफ्तारी के बाद शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म मामले में एक साल से फरार चल रहे भाजपा के पूर्व नेता जगजीत सिंह उर्फ सोनू को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। शनिवार को गोलमुरी और सीतारामडेरा थाना की टीम ने संयुक्त रूप से सोनू के आवास पर दबिश दी। पहले पुलिस ने वहां इश्तेहार चिपकाया और सरेंडर की चेतावनी दी, फिर कुर्की की कार्रवाई की बात कहने के कुछ देर बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोनू की गिरफ्तारी चर्चित अखाड़ा के सामने से हुई।
टुइलाडूंगरी की रहने वाली 46 वर्षीय विवाहित महिला ने पिछले वर्ष गोलमुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि जगजीत सिंह सोनू उसके पास अपने परिवार का कपड़ा सिलवाने आया करता था और इसी दौरान जान-पहचान बढ़ी। एक दिन उसने रुपयों की तंगी का हवाला देते हुए महिला से आर्थिक मदद मांगी। महिला ने दो किस्तों में एक लाख रुपये दे भी दिए।
बाद में जब महिला ने पैसे वापस मांगे, तो सोनू ने उसे भुइयांडीह श्मशान घाट के पास स्थित एक होटल में बुलाया। वहां सोनू ने महिला को चेक थमाया और नाश्ता-कोल्ड ड्रिंक मंगवाया। महिला ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे चक्कर आने लगे और नशा महसूस हुआ। इसी हालत में सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
महिला का यह भी आरोप है कि सोनू ने उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई बार उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की, लेकिन वह लगातार फरार बना रहा। अब गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर मामला गरमा गया है।
उल्लेखनीय है कि प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ समय बाद ही भाजपा ने जगजीत सिंह सोनू को सभी पदों से हटा दिया था।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!