रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला: ऑपरेशन सिंदूर में सेना की बहादुरी पर सलाम, लेकिन आतंकवाद पर सरकार को घेरा

28 जुलाई 2025
अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला: ऑपरेशन सिंदूर में सेना की बहादुरी पर सलाम, लेकिन आतंकवाद पर सरकार को घेरा

संसद के मानसून सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम हमले को लेकर चर्चा से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जहां एक ओर भारतीय सेना की बहादुरी की जमकर सराहना की, वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी खड़ा किया कि बार-बार आतंकवादी घटनाएं क्यों हो रही हैं?

सेना को सलाम, सरकार से जवाब की मांग

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने अद्भुत साहस दिखाया। अगर उन्हें अनुमति दी जाती, तो वे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) तक पहुंच सकते थे।” हालांकि उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि पहलगाम हमले से पहले जो बड़ी घटना हुई थी, उसकी जानकारी आज तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?

“आतंकवादी आखिर कहां गायब हो गए?”

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “हम जानना चाहते हैं कि उस हमले में शामिल आतंकवादी कहां चले गए? क्या वे बच निकले? अगर देश में इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, तो ऐसे हमले कैसे हो जाते हैं और हमलावर कहां छिप जाते हैं?”

चिदंबरम के बयान पर भी किया पलटवार

जब कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई कि “पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत नहीं हैं”, तो अखिलेश यादव ने कहा, “चिदंबरम पहले गृह मंत्री रह चुके हैं। हो सकता है उनके पास कुछ ऐसी जानकारी हो जो हमारे पास नहीं हो। लेकिन आज केंद्र में जो सरकार है, उसकी जिम्मेदारी बनती है कि देश को सच बताया जाए।”

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि केवल सेना की वीरता की तारीफ करना काफी नहीं है, जब तक यह स्पष्ट नहीं होता कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति क्यों होती है। उन्होंने सरकार से पारदर्शिता और ठोस रणनीति की मांग की।

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर चिदंबरम का बयान विवादों में, बीजेपी ने लगाया पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *