गुरुवार, 5 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- भाजपा पूजा पाल को बना रही मोहरा

25 अगस्त 2025
अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- भाजपा पूजा पाल को बना रही मोहरा

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को विधायक पूजा पाल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा, पूजा पाल को मोहरा बनाकर सपा के खिलाफ दुष्प्रचार करवा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि पूजा पाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें किससे जान का खतरा है, क्योंकि हाल ही में उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई थी।

दरअसल, पूजा पाल ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्हें जान का खतरा है और अगर उनके साथ कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की होगी।

भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हताश और निराश हो चुके हैं, इसलिए अमर्यादित हरकतों पर उतर आए हैं। उन्होंने बलिया की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बिजली विभाग के दफ्तर में घुसकर दलित समाज के एक इंजीनियर को जूतों से पीटते नजर आए। उन्होंने तंज कसा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार साफ दिख रही है, इसलिए अब भाजपा नेताओं के हाथों में केवल जूते ही नजर आएंगे।

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि यह यात्रा इंडिया गठबंधन की है और वह इसमें जरूर शामिल होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनके कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा पत्र

इसी बीच सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पूजा पाल के आरोपों को गंभीर बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा ने हमेशा पूजा पाल का कठिन समय में साथ दिया था, इसलिए यह पता लगाया जाए कि आखिर उन्हें खतरा किससे है।

ये भी पढ़ें: Bihar Government Job: स्वास्थ्य समिति में लैब टेक्नीशियन के 1075 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *