Top 5 This Week

Related Posts

Announcement of making JMM’s president.कल्पना मुर्मू सोरेन बनेंगी JMM की कार्यकारी अध्यक्ष

  • बड़ी खबर : कल्पना मुर्मू सोरेन बनेंगी JMM की कार्यकारी अध्यक्ष, मोर्चा के महाधिवेशन में निर्णय
रांची : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को JMM का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई है। आज मोर्चा के महाधिवेशन में ये निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन व्हिल चेयर पर बैठकर झामुमो के 13वें महाधिवेशन में पहुंचे। इस मूमेंट की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के पीछे खड़े हैं। हेमंत सोरेन व्हिल चेयर को पकड़े हुए दिखाई पड़ रहे हैं। मौके पर शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन भी उनके साथ नजर आ रही हैं। वह भी व्हिल चेयर पर बैठकर ही इस महाधिवेशन में पहुंची हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर लिखा है कि “झारखण्ड ही नहीं, पूरे देश-दुनिया के लोग आदरणीय दिशोम गुरुजी को आदर-सम्मान की नजरों से देखते हैं। आदरणीय दिशोम गुरुजी जी के नेतृत्व तथा असंख्य क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हमें झारखण्ड अलग राज्य मिला। आदरणीय दिशोम गुरुजी ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का जो विशाल पेड़ लगाया है, और जिस पेड़ की जड़ें झारखण्ड के घर-घर में फैली हुई हैं, उसे सींचने का काम हमें करना है। हमारे अगुआ नेताओं के संघर्ष को सम्मान देने का काम हमें करना है।
बता दें कि शिबू सोरेन अब 81 साल के हो गये हैं और उनको स्वास्थय संबंधी परेशानियां भी होती रहते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यह भी लिखा है कि “आज आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अध्यक्षता में रांची में आयोजित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दो दिवसीय महाधिवेशन में शामिल झामुमो परिवार के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और जुझारू सिपाहियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का 2 दिवसीय 13वां महाधिवेशन आज से शुरू हो गया है।”
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles