सोमवार, 2 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

एशिया कप 2025: संजू सैमसन के तूफानी फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, ओपनिंग स्लॉट पर तगड़ी जंग

27 अगस्त 2025
एशिया कप 2025: संजू सैमसन के तूफानी फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, ओपनिंग स्लॉट पर तगड़ी जंग

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। उपकप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग में सैमसन या फिर युवा अभिषेक शर्मा उतर सकते हैं।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में संजू का जलवा

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही संजू सैमसन अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। केरल क्रिकेट लीग में उन्होंने त्रिशूर टाइटंस के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.48 रहा।

सबसे खास लम्हा पांचवें ओवर में देखने को मिला जब गेंदबाज सिजोमन की नो-बॉल पर संजू ने छक्का जड़ा। अगली फ्री-हिट पर भी छक्का उड़ा दिया और ओवर में एक अतिरिक्त छक्का लगाकर एक ही गेंद से 13 रन बटोर लिए।

लगातार रन बना रहे हैं संजू

संजू सैमसन लीग के अब तक 4 मुकाबलों में 223 रन ठोक चुके हैं। उनकी इस लय ने एशिया कप की प्लेइंग इलेवन पर बहस को तेज कर दिया है।

ओपनिंग के लिए तीन दावेदार

टीम इंडिया के पास इस वक्त तीन ओपनिंग विकल्प हैं—

  • शुभमन गिल (उपकप्तान)

  • संजू सैमसन

  • अभिषेक शर्मा

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोच गौतम गंभीर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को प्राथमिकता दे सकते हैं, ऐसे में शुभमन गिल के साथ अभिषेक शर्मा को मौका मिलने की संभावना ज्यादा है।

रहाणे और आकाश चोपड़ा की राय

पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “शुभमन गिल की वापसी हो चुकी है। मुझे लगता है कि वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपन करेंगे। लेकिन मैं व्यक्तिगत तौर पर संजू को टीम में देखना चाहूंगा क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं और बेहतरीन टीम मैन हैं।”

वहीं पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है “शुभमन गिल की वापसी के साथ ही संजू सैमसन की किस्मत लगभग तय हो गई है। हार्दिक पांड्या या तिलक वर्मा को बाहर नहीं किया जाएगा। ऐसे में संजू को बेंच पर बैठना पड़ सकता है और विकेटकीपिंग के लिए जितेश शर्मा को फिर से मौका मिल सकता है।”

ये भी पढ़ें: Jharkhand Train News: बोकारो स्टील सिटी से सितंबर में शुरू होंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *