Top 5 This Week

Related Posts

रांची में होटल मैनेजर पर हमला: कमल भूषण हत्या कांड से जुड़ाव की आशंका

रांची: राजधानी रांची के पंडरा इलाके के पिस्का क्षेत्र में अपराधियों ने एक होटल मैनेजर सुमित कुमार को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सुमित को टारगेट करते हुए वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल सुमित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

सुमित कुमार चर्चित कारोबारी कमल भूषण के किरायेदार बताए जा रहे हैं। कमल भूषण की पिछले साल अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब उनके किरायेदार पर हमला होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस का मानना है कि इस घटना का संबंध कमल भूषण के हत्या कांड से हो सकता है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles