जमशेदपुर । सिखों के गुरुपर्व पर निकलनेवाले नगर कीर्तन में गतका के हैरतंअगेज खेल दिखाकर शोभा बढ़ाने वाले बंदा सिंह बहादुर गतका ग्रुप टोली में और अधिक जोशीले और अचंभित करने वाले गतका खेल प्रस्तुत करेंगे। इस निर्णय पर मंगलवार को आयोजित बैठक सह वनभोज कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने हामी भरी।

गतका ग्रुप के संचालक जसवंत सिंह जस्सू ने बताया की बंदा सिंह बहादुर गतका ग्रुप की पूरी टीम में ग्रुप की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए गए। बंदा सिंह बहादुर गतका ग्रुप ने पहाड़भंगा में बैठक की उपरांत वनभोज और फन गेम का आनंद लिया। संचालक जसवंत सिंह जस्सू के अलावा सिमरन, तरनप्रीत, हरसिमरन, नवनीत कौर, करणवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गगनदीप। लवशरण, भवनीत, मनिंदर, गुरजीत और हरजीत सिंह ने बैठक में अपने अपने विचार रखे।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



