गुरुवार, 5 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आरा सीट से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, अमित शाह से मुलाकात

1 अक्टूबर 2025
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आरा सीट से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, अमित शाह से मुलाकात

नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा राजनीतिक गतिविधियों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में वह ‘राइज एंड फॉल’ रियलिटी शो से बाहर आए, क्योंकि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में भाग लेना था। बाहर निकलने के तुरंत बाद उन्होंने आरा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

आज सुबह खबरें आईं कि पवन सिंह भारत के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। बाद में पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अमित शाह के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं।

भोजपुरी स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि जातिवादी राजनीति के समर्थकों को उनके कदम से परेशानी हो सकती है, लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना है, उनके लिए ये कदम प्रोत्साहन है।सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी और नीतीश के सपनों का बिहार बनाने में वह पूरी ताकत लगाएंगे।

इस तस्वीर और पोस्ट के माध्यम से पवन सिंह ने अपनी पूर्व पार्टी पर भी तंज किया है। इसके अलावा खबरें हैं कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी भी राजद की टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

फैंस के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या राजनीति में आने के बाद पवन सिंह अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह देंगे। इस सवाल का जवाब पवन सिंह ने स्पष्ट किया है कि वह फिल्मों और गानों में भी सक्रिय रहेंगे और आने वाले समय में अपने फैंस के लिए कई नई फिल्में और गाने लेकर आएंगे।

ये भी पढ़ें: Health News: क्या प्रेग्नेंसी में करवा चौथ का व्रत रखना सुरक्षित है? स्त्री रोग विशेषज्ञ से जानें किन स्थितियों में व्रत रखना हो सकता है खतरनाक

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *