Top 5 This Week

Related Posts

Big setback for the BJP:ताला मरांडी ने थामा झामुमो का दामन

रांची। झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए लिखा कि वे व्यक्तिगत कारणों और वैचारिक मतभेदों के चलते यह फैसला ले रहे हैं।
ताला मरांडी ने अपने त्यागपत्र में लिखा, “मैं, ताला मरांडी, भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित सदस्य रहा हूँ। पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूँ। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है। कृपया मेरे त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए।”
ताला मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया है। वे आज बरहेट के भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ग्रहण किए।
ताला मरांडी के इस कदम को झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी छोड़कर झामुमो में शामिल होना आगामी चुनावों के लिहाज से भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बदलाव का असर संथाल परगना की राजनीति पर भी पड़ सकता है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles