सोमवार, 16 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों की घोषणा, शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

6 अक्टूबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों की घोषणा, शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल आज औपचारिक रूप से बज जाएगा। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनावी कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक दलों ने आयोग से आग्रह किया था कि चुनाव अक्टूबर के अंत में मनाए जाने वाले छठ पर्व के बाद कराए जाएं। वजह यह बताई गई कि त्योहार के समय बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार अपने घर लौटते हैं, जिससे मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

पिछली बार तीन चरणों में हुआ था चुनाव

2020 का विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित हुआ था और तीन चरणों में मतदान कराया गया था। उस दौरान 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस बार कई दलों ने चुनाव एक ही चरण में कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि आयोग आज अपने फैसले में किस प्रारूप को अपनाता है।

कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार का दो दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया, अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की।

Also Read: Aaj Ka Rashifal 6 Octobe 2025: केंद्र योग से मेष, कर्क और कन्या राशि को मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल 

किसके बीच होगी टक्कर?

बिहार की राजनीति में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि, इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में है और खुद को एक वैकल्पिक ताकत के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है।

2020 के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था। महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं, जबकि राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *