गुरुवार, 12 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए में हो गया सीटों का बंटवारा, जानिए पूरी गणित

12 अक्टूबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए में हो गया सीटों का बंटवारा, जानिए पूरी गणित

डेस्क: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपने सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा तय कर दिया है। इसके अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। सीट बंटवारे के ऐलान के बाद भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

एनडीए में सीटों के बंटवारे की घोषणा किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नहीं हुई। गठबंधन के सभी नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस आंकड़े को साझा कर रहे हैं। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने भी इसे सार्वजनिक किया।

सूत्रों के अनुसार, एनडीए के सभी दलों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और सभी नेता एवं कार्यकर्ता बिहार में फिर से गठबंधन सरकार बनाने के लिए पूरी तैयारी में हैं।

वहीं, महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि उनके भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर ज्यादा जद्दोजहद नहीं रही। हालांकि, एनडीए ने सीटों का बंटवारा जल्दी कर दिया, जिससे विपक्षी दलों पर दबाव बढ़ा है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बयान दिया कि महागठबंधन कुछ हद तक अस्वस्थ है, लेकिन वे जल्द ही दिल्ली जाकर बातचीत पूरी करेंगे और पटना लौटेंगे।

बताया जा रहा है कि महागठबंधन में अधिकांश दलों के बीच सीटों का समझौता लगभग तय हो चुका है, केवल कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी के साथ अंतिम बातचीत बाकी है।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA में सीटों का बंटवारा तय, चिराग पासवान की पार्टी को मिला बड़ा हिस्सा

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *