Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Bus Hadsa: बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे से गिरी, 2 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Bihar Bus Hadsa: ।26 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई के निकट एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी गई। यह बस बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही थी। इस भयानक हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं

हादसे का कारण: ड्राइवर को आई नींद

पुलिस के अनुसार, यह हादसा ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ। बस में करीब 80 यात्री सवार थे। सुबह के समय माइलस्टोन 103 पर सैफई इलाके में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेसवे से नीचे गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

Bihar Bus Hadsa: मृतकों और घायलों की जानकारी

हादसे में मरने वालों में 22 साल की शाहिदा खान और 55 साल के मनोज कुमार शामिल हैं। शाहिदा खान नेपाल की रहने वाली थीं। घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज जारी है।

प्रशासन का त्वरित कदम

हादसे की सूचना मिलते ही इटावा पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। यूपीडा की टीमें भी बचाव कार्य में जुट गईं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की लापरवाही की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की, जिससे कई यात्रियों की जान बचाई जा सकी।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...
Sanjna Gupta
Sanjna Guptahttp://newsmediakiran.com
Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles