Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Chunav 2025: बिहार में बेरोजगारी और परिवारवाद पर कन्हैया कुमार का तीखा हमला, मधुबनी में सरकार पर साधा निशाना

Bihar Chunav 2025: कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार ने मधुबनी के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगारी और परिवारवाद के मुद्दे पर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सिबौल उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आयोजित ‘न्याय संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि बिहार में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, जिससे पलायन बढ़ रहा है। कन्हैया ने सरकार से मांग की कि या तो बिहार के युवाओं को रोजगार दो, नहीं तो उन दफ्तरों को बंद कर दो जो बेरोजगारी का समाधान नहीं कर रहे।
Bihar Chunav 2025: रोजगार सिर्फ नेताओं के बच्चों तक सीमित क्यों?
कन्हैया कुमार ने परिवारवाद पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि नौकरी का हक सिर्फ नेताओं के बेटों तक नहीं होना चाहिए। गरीब किसानों, मजदूरों और आम लोगों के बच्चों को भी रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने जीएसटी और महंगाई का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ अमीरों को फायदा पहुंचा रही है, जबकि आम जनता को कोई राहत नहीं मिल रही। कन्हैया ने कहा कि बिहार के युवा सड़कों पर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही।
‘न्याय संवाद’ में कार्यकर्ताओं का जोश
यह कार्यक्रम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मो. इम्तियाज नुरानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। कन्हैया ने अपनी ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के तहत बिहार के कई जिलों में युवाओं से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मधुबनी में उनकी पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। निधि चौक से कोतवाली चौक तक चली इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने ‘नौकरी दो या सत्ता छोड़ो’ के नारे लगाए।
Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में कन्हैया का बढ़ता प्रभाव
कन्हैया कुमार की यह सक्रियता बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। उनकी यात्रा और बयानों से युवाओं में जोश बढ़ रहा है। कन्हैया ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली है, लेकिन आज का वर्तमान निराशाजनक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी आवाज उठाएं और सरकार से रोजगार की मांग करें।
सूचना के साथ अपडेट रहें न्यूजमीडिया किरण के साथ। सभी ट्रेंडिंग सिटी न्यूज, इंडिया न्यूज, बिज़नेस न्यूज, और स्पोर्ट्स न्यूज प्राप्त करें। एंटरटेनमेंट न्यूज, टीवी न्यूज, और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए हमें अभी फॉलो करें।
Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles