Top 5 This Week

Related Posts

बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने जारी की पहली उम्मीदवार लिस्ट, 51 नामों का ऐलान

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच गुरुवार को प्रशांत किशोर की नई पार्टी जनसुराज ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की। पटना के शेखपुरा हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस अवसर पर प्रशांत किशोर उपस्थित नहीं थे, लेकिन उन्होंने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है और हर रोज नई लिस्ट जारी की जाएगी।

उम्मीदवारों में चर्चित नाम

लिस्ट में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं। इनमें शामिल हैं:

  • वाल्मीकिनगर: दीर्घ नारायण प्रसाद

  • अमौर (पूर्णिया): अफरोज आलम

  • प्राणपुर (कटिहार): कुणाल निषाद

  • निर्मली (सुपौल): रामप्रवेश कुमार यादव

  • सुरसंड: ऊषा किरण

  • लोरिया: सुनील कुमार

भोजपुरी सिंगर और अन्य सितारे भी शामिल

  • दरभंगा: आरके मिश्रा

  • गोपालगंज: प्रीति किन्नर

  • कुम्हरार: केसी सिन्हा

  • मांझी: वाई बी गिरी

  • करगहर: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे

  • अस्थावां: RCP सिंह की बेटी लता सिंह

प्रशांत किशोर

उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “11 अक्टूबर से हमारा चुनाव अभियान शुरू होगा और प्रशांत किशोर राघोपुर से इसकी शुरुआत करेंगे।” जनसुराज की यह पहली लिस्ट स्पष्ट संकेत देती है कि पार्टी इस चुनाव में परंपरागत राजनीति से हटकर नए और अलग चेहरे उतारने की रणनीति पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: एनडीए में नई रणनीति, पहले चिराग, मांझी और कुशवाहा की सीट तय,फिर BJP-JDU बांटेंगी बाकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles