Top 5 This Week

Related Posts

बिहार चुनाव: AIMIM ने जारी की पहलीसूची, 16 जिलों की 32 सीटों पर दावेदारी

डेस्क: हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ने वाली अपनी पहली सीटों की सूची घोषित कर दी। यह पहली सूची है और पार्टी अन्य विधानसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हुसैन ने किशनगंज जिले के पार्टी कार्यालय में यह सूची जारी की। खास बात यह रही कि पहली बार किसी पार्टी ने अपने टिकट वितरण की घोषणा पटना से नहीं, बल्कि किशनगंज से की।

AIMIM की पहली सूची: 16 जिलों की 32 सीटें

  • किशनगंज: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, किशनगंज

  • पूर्णिया: अमौर, बायसी, क़स्बा

  • कटिहार: बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कदवा

  • अररिया: जोकीहाट, अररिया

  • गया: शेरघाटी, बेला

  • मोतिहारी: ढाका, नरकटिया

  • नवादा: नवादा शहर

  • जमुई: सिकंदरा

  • भागलपुर: भागलपुर, नाथनगर

  • सिवान: सिवान

  • दरभंगा: जाले, केवटी, दरभंगा ग्रामीण, गौरा बौराम

  • समस्तीपुर: कल्याणपुर

  • सीतामढ़ी: बाजपट्टी

  • मधुबनी: बिस्फी

  • वैशाली: महुआ

  • गोपालगंज: गोपालगंज

AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बताया कि पार्टी ने सेकुलर वोटों के बिखराव को रोकने के लिए राजद से गठबंधन का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन राजद ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद पार्टी ने मजबूर होकर तीसरे मोर्चे के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुरुष प्रधान देश में AIMIM पार्टी महिलाओं को सम्मानजनक सीटें देने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles