https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
International

ऑपरेशन सिंदूर: मसूद अजहर के परिवार में मातम, बहन-बहनोई सहित 10 हुए खाक:Operation Sindoor Masood Azhar Family Mourns 10 Members killed:

नई दिल्ली:पहलगाम हमले के आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारतीय सेना की ओर से किए ऑपरेशन सिंदूर में दुर्दांत आतंकवादी मसूद अजहर का पूरा परिवार तबाह हो गया है. उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं. इसमें उसकी बहन बहनोई भी शामिल हैं. भारतीय सेना ने बीते रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ जगहों की 21 आतंकवादी ठिकानों पर बमों की बारिश की. इसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. सेना ने चुन-चुनकर आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाया. इसमें आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप, उनके घर और उनके हेडक्वाटर्स शामिल थे. मजूद अजहर वही आतंकवादी  जिसे कंधार विमान अपहरण के बाद यात्रियों को रिहा कराने के बदले छोड़ा गया था
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!