Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Vidhansabha Chunav 2025, JMM की 12 सीटों की मांग से महागठबंधन में तनाव

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है, जिससे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और अन्य सहयोगी दलों की चिंता बढ़ गई है। JMM का कहना है कि झारखंड से सटे बिहार के क्षेत्रों में उनका मजबूत जनाधार है, और वे इन सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं।

JMM की मांग और RJD की मुश्किल

JMM ने महागठबंधन के सामने 12 सीटों की सूची रखी है, जिसमें तरापुर, बेलहर, कटोरिया, चकाई, झाझा, धमदाहा और मणिहारी जैसी सीटें शामिल हैं। JMM का तर्क है कि 2024 के झारखंड चुनाव में उन्होंने RJD को छह सीटें दी थीं और एक मंत्री पद भी दिया था। अब वे चाहते हैं कि RJD इस “एहसान” का बदला चुकाए।

RJD के प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा हम सम्मानजनक सीट बंटवारा चाहते हैं। हमारे नेता तेजस्वी यादव सहयोगी दलों से बात करेंगे।” लेकिन RJD इन सीटों को देने के मूड में नहीं दिख रहा, क्योंकि इन क्षेत्रों में उनकी अपनी मजबूत पकड़ है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: महागठबंधन में बढ़ती टेंशन

बिहार में महागठबंधन में RJD, कांग्रेस, और CPI(ML)L जैसे दल शामिल हैं। JMM की नई मांग ने गठबंधन में सीट बंटवारे को और जटिल कर दिया है। कांग्रेस भी 70 सीटों की मांग कर रही है, जबकि RJD इसे कम करना चाहता है।

JMM के बिहार महासचिव सतीरामन सिंह ने कहा हमारी पार्टी उन सीटों पर दावा कर रही है, जहां हमारा जनाधार मजबूत है। दूसरी ओर, RJD को डर है कि JMM की दावेदारी उनकी रणनीति को नुकसान पहुंचा सकती है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025,क्या होगा आगे?

बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है। ऐसे में महागठबंधन को जल्द ही सीट बंटवारे का फैसला करना होगा। अगर JMM को सीटें नहीं मिलीं, तो वे अकेले चुनाव लड़ सकते हैं, जैसा कि 2020 में हुआ था। उस समय JMM ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन सभी हार गई थीं।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...
Sanjna Gupta
Sanjna Guptahttp://newsmediakiran.com
Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles