Top 5 This Week

Related Posts

BJP Youth Wing’s protest regarding the National Herald case:  सोनिया-राहुल का पुतला दहन

  • ED की चार्जशीट के समर्थन में भाजयुमो का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, कहा – भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष
जमशेदपुर। नेशनल हेराल्ड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर किए जाने के विरोधस्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा बृहस्पतिवार को साकची जुबली पार्क गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। भाजयुमो ने ईडी की कार्रवाई को न्यायसंगत और आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, सनातन उत्सव समिति से चिंटू सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी सुजीत वर्मा, राजकुमार साह, विकास सिंह, महिला मोर्चा की राजपति देवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा,
“नेशनल हेराल्ड घोटाला इस देश के लोकतंत्र पर एक धब्बा है। कांग्रेस पार्टी ने जनता के पैसों का दुरुपयोग कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का काम किया है। भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति को अब देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा का स्पष्ट संदेश है कि कानून सबके लिए समान है और कोई भी नेता जनता को धोखा देने के बाद बच नहीं सकता। हमारा यह आंदोलन जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है और जब तक न्याय की स्थापना नहीं हो जाती, भाजपा इसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।”
पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles