मंगलवार, 17 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

भाजपा का सदस्यता अभियान: पूर्वी विधानसभा में बनाई रणनीति, रघुवर दास ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

13 जनवरी 2025

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सदस्यता अभियान को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि हर सदस्य को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। संपर्क और संवाद के जरिये लोगों को भाजपा से जोड़ें और उन्हें पार्टी की नीतियों और देशहित के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता से अवगत कराएं।”

रघुवर दास ने इस अभियान को सामाजिक समरसता और स्वच्छ राजनीति का प्रतीक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और उन्हें भाजपा का सदस्य बनाएं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 जनवरी तक पूर्वी विधानसभा में वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बस्ती क्षेत्रों, कॉलेजों, बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष सदस्यता कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू ने दिया।

इस अवसर पर चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, पप्पू सिंह, अप्पा राव, सुरेश शर्मा, युवराज सिंह, विकास शर्मा, सूरज सिंह, बबलू गोप, जीवन साहू, अमरजीत सिंह राजा, बोलटू सरकार, अचिंतम गुप्ता, श्रीराम प्रसाद, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह समेत कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के इस सदस्यता अभियान को पूरे झारखंड में एक मिसाल बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता जोश और उत्साह से जुट गए हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *