रांची : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी सेंट्रल स्ट्रीट इलाके से रहस्यमय तरीके से गायब हुई 2 सगी बहन को कर्नाटक से बरामद कर ली गई। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और उन्हें रांची पुलिस की SIT टीम ने बुधवार देर रात कर्नाटक से रांची लेकर पहुंची। हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों बहन 11 जनवरी से गायब थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हिंदपीढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी रांची ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का टास्क दिया था। टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस को यह सूचना मिली कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से दोनों को बरामद कर किया।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



