Top 5 This Week

Related Posts

भारत में पटरियों पर दौड़ेगी बुलेट ट्रैन? जापान साझेदारी-पीएम मोदी का ऐलान

डेस्क: टोक्यो दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के बड़े विस्तार का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना भारत-जापान सहयोग का प्रतीक है और आने वाले वर्षों में इस पर यात्री सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य है। पीएम मोदी ने बताया कि देश में 7,000 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेल नेटवर्क विकसित करने की योजना है, जिसका बड़ा हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत तैयार होगा।

मोदी ने जापान के अखबार ‘योमिउरी शिंबुन’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि जापानी कंपनियों की भागीदारी इस परियोजना को टिकाऊ और व्यवहारिक बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारत-जापान सहयोग सिर्फ रेल तक सीमित नहीं है, बल्कि बंदरगाह, विमानन, सड़क परिवहन और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार की संभावना है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि अंतरिक्ष अनुसंधान में भी जापान भारत का महत्वपूर्ण साझेदार बनेगा। इसरो और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी मिलकर नए मिशन तैयार करेंगे। रक्षा सहयोग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए एकजुट हैं और तीनों सेनाओं के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

आर्थिक साझेदारी को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जापान भारत का अहम निवेशक और विश्वसनीय सहयोगी रहा है। मोटर वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, दूरसंचार और दवा उद्योग जैसे क्षेत्रों में जापान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का बड़ा स्रोत है। उन्होंने बताया कि जापान अगले दस वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन का निवेश करेगा।

मोदी ने कहा कि वर्तमान में करीब 1,500 जापानी कंपनियां भारत में काम कर रही हैं जबकि 400 भारतीय कंपनियां जापान में सक्रिय हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों का सहयोग और गहरा होगा और जापान 21वीं सदी में भारत के नवाचार व विनिर्माण क्षेत्र का प्रमुख भागीदार बनेगा।

ये भी पढ़ें: Health News: एक नई खोज के मुताबिक बुखार-दर्द की गोली पैरासिटामोल से जुड़ा है बड़ा खतरा, एंटीबायोटिक दवाओं को कर रही है बेअसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles