सोमवार, 30 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ 7 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव, 11 नवंबर को होगी वोटिंग

6 अक्टूबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ 7 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव, 11 नवंबर को होगी वोटिंग

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान भी कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इन सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगी।

किन राज्यों में होंगे उपचुनाव?

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ जिन 7 राज्यों में उपचुनाव कराए जाएंगे, उनमें जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा शामिल हैं।

  • जम्मू-कश्मीर : बड़गाम और नगरोटा

  • राजस्थान : अंता

  • झारखंड : घाटशिला (एसटी)

  • तेलंगाना : जुबिली हिल्स

  • पंजाब : तरणतारण

  • मिजोरम : डेंपा (एसटी)

  • ओडिशा : नुआपाड़ा

उपचुनाव की नौबत क्यों आयी?

इन सीटों पर उपचुनाव अलग-अलग वजहों से कराने पड़ रहे हैं।

  • जम्मू-कश्मीर : बड़गाम से उमर अब्दुल्ला ने इस्तीफा दिया, जबकि नगरोटा से विधायक देवेंद्र सिंह राणा का निधन हुआ।

  • राजस्थान (अंता) : विधायक कंवरलाल को अयोग्य ठहराए जाने के कारण सीट खाली हुई।

  • झारखंड (घाटशिला, एसटी) : पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन की वजह से उपचुनाव।

  • तेलंगाना (जुबिली हिल्स) : विधायक एम. गोपीनाथ के निधन के बाद उपचुनाव।

  • पंजाब (तरणतारण) : विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन से सीट खाली।

  • मिजोरम (डेंपा, एसटी) : विधायक लालरिंटुआंगा सेला के निधन के कारण उपचुनाव।

  • ओडिशा (नुआपाड़ा) : विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन से उपचुनाव।

नामांकन की तारीखें

  • जम्मू-कश्मीर और ओडिशा : अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर।

  • झारखंड, मिजोरम, पंजाब और तेलंगाना : अधिसूचना 13 अक्टूबर को, नामांकन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर।

  • राजस्थान (अंता सीट) : अधिसूचना 13 अक्टूबर को, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर।

नामांकन पत्रों की जांच 22-23 अक्टूबर को होगी और उम्मीदवार 24 से 27 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि सभी 8 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *