https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Astrology

पाकिस्तान की गोलीबारी में छपरा के बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज शहीद: Wave of mourning in the village

बिहार:जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में शनिवार देर शाम पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बिहार के छपरा जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए। वे सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान अपने साथियों को बचाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
बीएसएफ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मो. इम्तियाज जम्मू से सटी सीमा के बीएसएफ आउटपोस्ट पर तैनात थे। शनिवार को पाकिस्तान ने सीजफायर की घोषणा के तीन घंटे बाद ही शाम में सीमा पार से अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसी दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी शहादत हो गई।
बीएसएफ अधिकारियों ने उनके परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के परिवार के सदस्य जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार की सुबह जम्मू में बीएसएफ के फ्रंटियर हेडक्वार्टर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा और रविवार शाम तक बीएसएफ के जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके गांव पहुंच सकते हैं।
शहीद मो. इम्तियाज ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। बीएसएफ के डीजी और अन्य अधिकारियों ने उनकी शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है। गांव में जहां शोक का माहौल है, वहीं उनके बलिदान पर गर्व भी महसूस किया जा रहा है। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी है।
मो. इम्तियाज की शहादत से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में गम और गर्व का मिला-जुला माहौल है। देश उनकी बहादुरी और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!