https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Sports

एशिया कप फाइनल: पहली बार भारत-पाक आमने-सामने, दुबई में हाई-वोल्टेज भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप फाइनल खेलने उतरेंगी। यह मुकाबला ऐतिहासिक होगा क्योंकि 41 साल के एशिया कप इतिहास में पहली बार दोनों पड़ोसी मुल्क खिताबी जंग में आमने-सामने होंगे।

सुपर-4 में पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले अब प्रतिस्पर्धा से ज़्यादा एकतरफा हो चुके हैं। उन्होंने आंकड़ों का ज़िक्र करते हुए दावा किया कि हाल के वर्षों में टीम इंडिया लगातार हावी रही है। इस बयान से पाकिस्तान क्रिकेट जगत और फैन्स भड़क गए।

भारत-पाक फाइनल मुकाबलों का इतिहास

अब तक दोनों टीमें पांच बार मल्टी-नेशन टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। इसमें तीन बार पाकिस्तान और दो बार भारत जीता है।

टूर्नामेंट परिणाम स्थल वर्ष
वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ क्रिकेट भारत 8 विकेट से जीता मेलबर्न 1985
ऑस्ट्रल-एशिया कप पाकिस्तान 1 विकेट से जीता शारजाह 1986
ऑस्ट्रल-एशिया कप पाकिस्तान 39 रन से जीता शारजाह 1994
टी20 वर्ल्ड कप भारत 5 रन से जीता जोहांसबर्ग 2007
चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान 180 रन से जीता द ओवल 2017

आंकड़ों से साफ है कि फाइनल मुकाबलों में पाकिस्तान 3-2 से आगे है।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand News: दुर्गा पूजा पर रांची नगर निगम का तोहफा, कल से 5 दिनों तक चलेगी फ्री बस सेवा, जानें रूट और टाइमिंग

आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल

भारत और पाकिस्तान ने आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में अब तक दो बार भिड़ंत की है:

  • 2007 टी20 वर्ल्ड कप – भारत 5 रन से जीता।

  • 2017 चैंपियंस ट्रॉफी – पाकिस्तान 180 रन से जीता।
     यानी 1-1 से बराबरी।

भारत-पाक टी20 हेड-टू-हेड

  • कुल मुकाबले: 15

  • भारत की जीत: 12

  • पाकिस्तान की जीत: 3

इससे साफ होता है कि टी20 में भारत का पलड़ा भारी है।

पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा की टीम को इस टूर्नामेंट में पहले ही भारत के हाथों दो बार हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में मनोबल ऊंचा रखने की चुनौती उनके सामने होगी। दूसरी ओर सूर्या एंड कंपनी आत्मविश्वास से लबरेज़ है और खिताब जीतकर पाकिस्तान पर दबदबा कायम करना चाहेगी।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!