Top 5 This Week

Related Posts

वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

दुमका:दुमका के वरिष्ठ अधिवक्ता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख स्तंभ विजय सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जताया शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आदरणीय बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय श्री विजय सिंह जी के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं। सौम्य और सरल स्वभाव के धनी आदरणीय विजय जी ने झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उनका चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस दुःख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।”

दुमका में शोक की लहर
वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह के निधन से दुमका के कानूनी और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान और संघर्षों को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, वकील और समाजसेवी शामिल हुए। विजय सिंह के निधन से झारखंड की राजनीति और न्यायिक क्षेत्र को गहरा आघात लगा है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles