बुधवार, 11 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम फेक फेसबुक प्रोफ़ाइल बना साइबर ठगी का प्रयास,राँची पुलिस ने लिया संज्ञान

16 दिसंबर 2024

राँची।साइबर क्राइम के लिए साइबर ठगों द्वारा नित्य नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं।अब तक आईएस,आईपीएस या अन्य नामचीन हस्तियों के नाम फेसबुक-व्हाट्सएप प्रोफ़ाइल बनाकर साइबर ठगी का मामला सामने आते रहा है।साइबर ठगों ने अब सीधे देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के नाम फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का काम चालू कर दिया है।ऐसा ही एक मामला सामने आया है।हज़ारीबाग़ के बड़कागांव निवासी फेसबुक यूजर मंटु सोनी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम कुछ दिन पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट आया।राष्ट्रपति के नाम-फोटो लगे फेसबुक आईडी में के स्टोरी में लिखा गया कि “जय हिंद कैसे हैं आप ? फेसबुक का प्रयोग बहुत कम करती हूं।अपना व्हाट्सएप नम्बर दीजिए ” जिसके बाद यूजर मंटु सोनी ने अपना नम्बर लिखा,कुछ घंटे बाद फेसबुक मैसेंजर में यह लिखा मैसेज आया “हमने आपका नम्बर सेव कर लिया है और आपको अपना व्हाट्सएप कोड भेजा है,जो आपके व्हाट्सएप के अंदर गया है जल्दी से कोड बताइए 6 अंक का कोड है।” जिसके बाद राष्ट्रपति भवन,झारखण्ड पुलिस और राँची पुलिस के साथ सीआईडी झारखण्ड़ को मामले को लेकर ट्वीट किया गया।राँची पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए फेसबुक-पोस्ट का आईडी लिंक का मांग किया, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है।अब आगे की कार्रवाई राँची पुलिस करेगी।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *